फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को हटाया

Tue, 20 Feb 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सत्यनारायण मौर्य इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम मार्कंडेय शाही ने सोमवार को सुबह की पाली में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर बची हुईं उत्तर पुस्तिकाएं बिना सील मिलीं। इससे नाराज डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को हटाने का निर्देश दिया। सुबह की पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी में 1115 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। 
विज्ञापन


डीएम मार्कंडेय शाही सोमवार को सुबह की पाली में बाबा बासदेव इंटर कॉलेज अलीनगर, राम कृष्ण परमहंस इंटरकॉलेज मुखलिसपुर, आदर्श इंटरकॉलेज उमरिया बाजार, बाबा भीमराव अंबेडकर कॉलेज ठाठर हैंसर, सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिघरा मौर्य में चल रही परीक्षाओं का हाल देखा।

इस दौरान आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार में बची हुई उत्तर पुस्तिकाए बिना सील किए हुई रखी गई थी। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और डीआईओएस को केंद्र व्यवस्थापक को हटाने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगने का निर्देेश दिया। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक जयचंद यादव को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


उनके स्थान पर उसी विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राम कैलाश जायसवाल को परीक्षा केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई है। सुबह की पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी ए प्रथम प्रश्न पत्र में नामांकित 4749 में से 1115 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन

इंसेटबोर्ड परीक्षा में आज 

7.30 बजे से 10.45 बजे तक 
हाईस्कूल- विज्ञान 
इंटरमीडिएट-कंप्यूटर प्रथम प्रश्न पत्र, फल एवं खाद्य संरक्षण 
----------------------------------------- 
दो बजे से 5.15 बजे तक 
इंटरमीडिएट- रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार प्रथम प्रश्न पत्र 
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें