फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बीडीसी सदस्य समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Jul 2016 11:13 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
 धनघटा क्षेत्र के हैंसर में गुरुवार रात कुछ लोगों ने दो महिला समेत पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की वजह घायल महिला के पड़ोसी के घर कुछ संदिग्ध लोगों के आने जाने पर उसके बेटे टोक दिया था। उसी से नाराज होकर लोगों ने महिला और उसके परिवार के लोगों को मारपीट  दिया।
विज्ञापन


पीड़ित जितेंद्र का आरोप था कि उसके पड़ोसी के घर मलौली के बीडीसी सदस्य महेंद्र कुछ लोगों के साथ बराबर आते- जाते है। उस परिवार में केवल महिलाएं है। उसी पर टोक दिया था कि रात में आना- जाना ठीक नहीं है। जिससे नाराज होकर बीडीसी अपने कुछ लोगों के साथ उसके घर पर चढ़ गए।

आरोप है कि उसके भाई सोनू, गुलेंद्र, आलोक,माता शीला, बहन मीना को मारपीट कर घायल कर दिए। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि मलौली के बीडीसी महेंद्र समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज   किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें