फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाची और भतीजे की मौत

Tue, 09 May 2017 11:58 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खलीलाबाद-मेंहदावल  मार्ग पर स्थित जंगल कला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास मंगलवार रात ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक सवार चाची-भतीजा कटे पेड़ के तने से टकराकर घायल हो गए। जिला अस्पताल में दोनों को चिकित्सकों में मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


अनई गांव निवासी प्रवीण कुमार यादव (21) पुत्र अवध राज अपनी चाची कबूतरा देवी (48) पत्नी राधेश्याम यादव को लेकर मंगलवार रात करीब नौ बजे खलीलाबाद छोड़ने जा रहे थे। उनकी चाची को बहराइच के गाजी मियां की मजार पर चल रहे मेले में जाना था। अभी वे लोग जंगल कला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पहुंचे थे, इसी दौरान एक चार पहिया वाहन को ओवरटेक करते समय दोनों आंधी में गिरे पेड़ के तने के टकराकर गंभीर रूप से घायल  हो गए। 

सूचना पर कोतवाल ईश्वर चंद्र ने एसआई खुश मोहम्मद को सिपाही के साथ भेजा। एसआई दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें