ट्रेन के अागे कूदने से घायल किशोरी अस्पताल में भ्ार्ती।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-मगहर रेलवे स्टेशन के बीच में सेमरा क्रासिंग के पास बुधवार की शाम को एक किशोरी ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या का प्रयास की। घटना के बाद आस-पास के लोग पहुंच गए और बाद में आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए।
आरपीएफ के चौकी इंचार्ज आर के त्रिपाठी ने बताया कि 108 नंबर एबुलेंस से घायलावस्था में किशोरी को जिला अस्पताल भेजा गया। उसके पास से कागज का टुकड़ा मिला। ्जिसमें लिखा है ‘ हमार घर है शिवापार, हमार नाम है महिमा, हम आपन जान अपने से देवे जात हई, हमार घर वाले कुछ नाही कहले बांटे।’ उसके बाएं पैर की अंगुलियां कट गई हैं और सिर में गंभीर चोटें हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने किशोरी की हालत नाजुक बताया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कोतवाली पुलिस को इस घटना की भी सूचना दी।
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
संतकबीरनगर। जनता मार्ग रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ,जीआरपी के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला की उम्र 62 वर्ष आंकी गई। महिला लाल रंग की स्वेटर और छींटदार साड़ी पहनी थी। चौकी प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया कि वृद्धा की पहचान नहीं हो पाई है।