फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद हाईवे पर पलटा ट्रक, चालक-खलासी घायल

Mon, 05 Feb 2018 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांटे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुर्थिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार को भोर में दो ट्रक टकरा गए। इस हादसे में सरसों का तेल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में पहुंच कर पलट गया। इसके चलते चालक और खलासी घायल हो गए। सड़क पर ही ट्रक पलट जाने से हाईवे पर करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। इसी जानकारी मिलने के बाद कांटे चौकी की पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर क्रेन लेकर पहुंच गए। पुलिस ने रूट डायवर्ट कराते हुए वाहनों को पास कराया। 
विज्ञापन

 सरसों का तेल लोड कर राजस्थान से सीतामणि बिहार जा रही ट्रक जैसे ही सोमवार की भोर पांच बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुर्थिया पेट्रोल पंप के निकट पहुची, वैसे ही चालक नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही दूसरी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दिया। तेज झटके की वजह से सरसों तेल लदा ट्रक डिवाडर पर चढ़ते हुए अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में जाकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक 50 वर्षीय रणधीर सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी अलीगढ़, गांधीपारा जिला अलीगढ़ और खलासी 18 वर्षीय तालिम पुत्र जमील निवासी भागर जिला मथुरा घायल हो गए।
घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और दोनो घायलों को निकट के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाएं। लोगों ने दोनों घायलों के पैर में चोट लगने की जानकारी दी। इधर सड़क के बीच में ही ट्रक पलट जाने से खलीलाबाद से बस्ती जाने वाले साइड में आवागमन बाधित गया। सूचना एनएचआई के कर्मी दो क्रेन के साथ मौके पर पहुंच गए। इध खबर मिलते ही कांटे चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और जिगिना क्रासिग से टेमा रहमत तक रूट डाइवर्जन कराते हुए वाहनों को पास कराया। छोटे वाहन पिपरा गांव से होतये हुए चकरोड के रास्ते फिर हाईवे पर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच करीब दो किलोमीटर की दूरी तक कुर्थिया से टेमा रहमत तक चार घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जहां रास्ता साफ कराया,वहीं एनएचआई के कर्मियों ने रास्ते में पलटे ट्रक को किनारे हटवाया। उसके बाद रास्ता पूरी तरफ साफ हुआ। जाम में फंसे राहगीरों को आने- जाने में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें