फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में रिटायर्ड पोस्टमास्टर, महिला की मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:41 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सड़क हादसों मंे रिटायर्ड पोस्टमास्टर और महिला की मौत हो गई। साथ ही दो घायल हुए हैं। एक हादसा कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात हुआ। इसमें मंदिर से घर आ रहे रिटायर्ड पोस्टमास्‍टर  को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जबकि दूसरा हादसा सोमवार को सिद्धार्थनगर जिले के धानी-उसका मार्ग पर लेदवा चौराहे के पास हुआ। इसमें बाइक से लेहड़ा देवी दर्शन को जा रही महिला की माैत हो गई। वहीं बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित चकदही गांव निवासी 62 वर्षीय रिटायर्ड पोस्टमास्टर उमाशंकर पांडेय रविवार देर शाम को गांव स्थित समय माता मंदिर पर दर्शन करने गए थे। रात करीब सवा आठ बजे दर्शन करके पैदल ही घर लौट रहे थे। अभी वह अपने घर के सामने सड़क पर पहुंचे ही थे कि उसी दौरान तेज गति के एक बाइक चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बाइक सवार को पकड़ लिया। लोग घायल को आनन- फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पकड़े गए दुर्घटना करने वाले बाइक चालक को पुलिस को सौंप दिया। 
गांव के लोगों ने बताया कि उमाशंकर पांडेय गांव के पोस्ट आफिस से पोस्टमास्टर पद पर से दो साल पहले रिटायर्ड हुए थे।

उनके पास तीन बेटे और दो बेटियां हैं। गांव के लोग भी घटना से दुखी थे। चकदही निवासी कौशल कुमार पुत्र चंद्रमौलि का आरोप था कि बाइक सवार तेज गति से और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रिटायर्ड पोस्टमास्टर को टक्कर मार दी। बाइक चालक शराब के नशे में था और पूछताछ में उसने अपना नाम श्रीमणि लाल निवासी बंजरिया पश्चिमी खलीलाबाद बताया। कौशल कुमार ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी। एसआई अनीता यादव ने बताया कि कौशल कुुमार की तहरीर पर बाइक चालक श्रीमणि लाल निवासी बंजरिया पश्चिमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक  चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर नवरात्र के अंतिम दिन खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे चौराहा निवासी खोदई की पत्नी सुमन (55) अपने परिवार के सदस्य पन्नेलाल व भतीजी फोटू के साथ बाइक से महराजगंज में स्थित मां लेहड़ा देवी के दर्शन करने जा रही थी। तीनों एक बाइक पर सवार थे। अभी वे धानी-उसका मार्ग पर लेदवा चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सुमन को गंभीर चोट आई। पन्नेलाल व फोटू भी जख्मी हो गए। बोलेरो सवारों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया और फिर फरार हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। पन्नेलाल व फोटू की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कुछ ही देर में मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें