चार बाइकों के साथ चोर गिरफ्तार
- दुधारा पुलिस ने बाघनगर-बस्ती मार्ग से गिरफ्तारी का दावा किया
फोटो है
संतकबीरनगर/लोहरौली। दुधारा पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बाघनगर-बस्ती मार्ग स्थित पुलिया के पास से चार लोगों को चोरी की चार बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास एक पेंचकस व कट्टा भी मिला। यह लोग बाइक चुराकर फर्जी कागजात के बल पर पड़ोसी जिलों के ग्रामीण अंचल में बेंच देते थे। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
एसपी आकाश तोमर ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दुधारा पुलिस ने जग्गी उर्फ जगदीश निवासी राजापुर सरैया थाना दुधारा पहले संदेह के आधार पर पकड़ा और उसके बाद पूछताछ की। पूछताछ में जग्गी ने बाइक चोरी की पूरी कहानी बयां की। इसी बयान के आधार पर दुधारा पुलिस सक्रिय हुई और उसके बाद गुलाम नबी उर्फ राजू मिस्त्री निवासी उजरौटी कला थाना दुधारा, दयाशंकर उर्फ कालू निवासी उजरौटी कला थाना दुधारा तथा मनीराम पुत्र श्यामलाल निवासी केवटली थाना महुली को पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। छानबीन हुई तो एक के पास से तमंचा मिला। इसके अलावा एक युवक के पास से पेंचकस मिला। एसपी ने बताया कि ये लोग बाइक चुराने के बाद उसका चेसिस नंबर खुरच देते थे। बाद में फर्जी कागज बनवाकर इसे पड़ोस के दूसरे जिलों के ग्रामीण अंचल में बेंच देते थे। इस टीम में एसओ दुधारा करुणाकर पांडेय, चंद्रप्रकाश सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, एचसीपी सुखराम यादव, रमाकांत पुनिया, कॉस्टेंबल धर्मेंद्र कुमार, रविशंकर श्रीवास्तव, राजेश चौरसिया, सुरेश यादव आदि शामिल थे।
00000
पूछताछ के लिए रिमांड पर मांगेगी पुलिस
एसपी आकाश तोमर का कहना है कि पकड़े गए अभियुक्तों से कुछ और पूछताछ करनी है। वे गाड़ी के चोरी के कागजात कहां से तैयार कराते थे, उसकी भी जांच कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों पर रिमांड पर मांगेगी। रिमांड पर मिलने से बाइक चोरी के कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।