धनघटा (संतकबीरनगर )। महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर मोलनापुर मार्ग पर कडसर गांव के पास स्थित नकहवा पुलिया पर शनिवार को एक व्यक्ति बाइक सहित गिरा मिला।
कुछ दूरी पर भैंस चरा रहे चरवाहों ने एक व्यक्ति को गिरा देखकर मौके पर पहुंच कर देखा तो वह मर चुका था। इसकी सूचना किसी ने मोलनापुर चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच पड़ताल में वह व्यक्ति गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के धुसियापार का निकला।
कड़सर गांव के समीप स्थित नकहवा पुलिया पर शाम चार बजे कुछ चरवाहा एक बाइक गिरी देखकर नजदीक गए तो एक व्यक्ति पुलिया पर लटक रहा था। चरवाहे स्थिति देखकर उस व्यक्ति की नब्ज देखे तो मर चुका था। चरवाहों ने उसके शव को सीधा करके सड़क के किनारे रख दिया। सूचना पर पहुंचे मोलनापुर चौकी इंचार्ज अवधेश पांडेय ने जांच पड़ताल शुरू किया तो वह व्यक्ति गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के धुरियापार का निकला, जिसका नाम सुभाष पुत्र पल्टू ( उम्र 40 वर्ष) है जो नाथनगर ब्लॉक के धवरेपार गांव में अपने साढू के घर जा रहा था। इस संबंध में मोलनापुर चौकी इंचार्ज अवधेश पांडेय ने बताया कि मृतक के धवरेपार गांव निवासी रिश्तेदार के माध्यम से मृतक के घर सूचना भेज दिया गया है।