लूट और चोरी की योजना बना रहे चार गिरफ्तार
अमरडोभा और कुसुरु खुर्द की दो चोरी का पर्दाफाश
33600 नगदी, तमंचा, चाकू, मोबाइल और अन्य सामान बरामद
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे चार लोगों को बखिरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कुसुरु खुर्द और अमरडोभा में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की। तलाशी में 33600 रुपये नगदी, तमंचा, चाकू, कारतूस, आला नकब और मोबाइल बरामद किया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से झुंगिया (लेडुआ-महुआ) के पश्चिम स्थित एक ट्यूबवेल के पर कुछ लोगों के चोरी और लूट की योजना बनाने की सूचना मिली। इसके बाद एसआई जेपी सिंह, मुकेश मणि, रणविजय सिंह और कांस्टेबल राणा प्रताप, गिरजेश मिश्रा, विशाल साहनी के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग 18 जनवरी की रात में कुसुरु खुर्द गांव निवासी सुभाष मिश्रा के घर से टीवी, बर्तन चुराए थे, जिसे नेपाल ले जाकर बेंच दिया। 14 फरवरी की रात में अमरडोभा गांव में हीरालाल जायसवाल के घर ताला तोड़कर चोरी की थी। पकड़े गए मेराजुल हक, अहमद, शाहनवाज अहमद, इमरान निवासी अमरडोभा (बखिरा) को पुलिस ने जेल भेज दिया।