धनघटा थाना क्षेत्र के टाईनी शाखा पौली के संचालक से घटना के बारे में पूछताछ करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के उमरिया बाजार में बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान से 50 हजार रुपये लूट कर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
सकुरचक गांव निवासी राम अचल यादव ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक उमरिया बाजार से 50 हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे। उमरिया बाजार बिड़हरघाट मार्ग पर नेतवापुर गांव के समीप रास्ते में लघु शंका करने के लिए चले गए। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे और उनसे रुपये भरा झोला छीन कर बिड़हरघाट की तरफ भाग निकले।
पीड़ित ने बताया कि शोर मचाने जब तक लोग पहुंचते, तब तक बदमाश भागने में सफल हो गए। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। वैसे जांच की जा रही हैं। जांच केे बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।