सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ और फोरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को थाने ले गई। करीब चार घंटे बाद पिता यासीन थाने पहुंचे और शव की पहचान अपनी 22 वर्षीय बेटी अंजुम के रूप में की।
मौके पर एसओ सहयोगियों के साथ पहुंच गए। करीब साढ़े आठ बजे एसपी शैलेष पांडेय, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार और फोरेंसिक टीम के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने भी शव की पहचान नहीं की।
सोमवार की रात में करीब नौ बजे बेटी ने परिवार के साथ भोजन किया। कुछ देर बाद बिजली चली गई तो वह गर्मी का हवाला देकर छत पर सोने चली गई। सुबह वह घर पर मौजूद नहीं थी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।
पुलिस की जांच पड़ताल में प्रथम दृष्ट्या पाया गया कि मृतका पांच भाइयों में इकलौती थी और इंटरमीडिएट तक की पढाई पूरी की थी। उसके पांचों भाई बाहर रहते है। जबकि पिता ट्रक ड्राईवर है। मौके पर युवती का सैंडिल और मोबाइल भी मिले हैं।
आंख के पास चोट के निशान थे। पुलिस भी हत्या मान कर जांच कर रही है। इसके अलावा युवती के साथ अन्य घटना होने की भी आशंका जता रही है। वैसे युवती की मौत को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चा हो रही थी। एसओ दुधारा करुणाकर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल जाएगी। वैसे मामले की छानबीन हर पहलू पर की जा रही है।