बखिरा थाना क्षेत्र के खजुरी और फुलवरिया के सीवान में विद्युत की शार्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। बखिरा थाना क्षेत्र के खजुरी और फुलवरीया के सीवान से होकर 11 हजार वोल्टेज का विद्युत तार गया हुआ है।
तेज हवाओं के चलते तार आपस में टकराने लगे, जिससे निकली चिगांरी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे मुहम्मद ईस्तुफ पुत्र रहमद को दो बीघा, सईद चौधरी का दो बीघा,राजेंद्र कुमार का एक बीघा, जुबेर अहमद का तीन बीघा, फिरोज का दो बीघा, कांशीराम का एक बीघा , मुहम्मद शमीम का तीन बीघा सहित अन्य लोगों के खेत खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया अन्यथा कई अन्य लोगों के फसलों को नुकसान पहुुंच सकता था।