फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर युवती के खाते से निकाले 2.29 लाख्ा

Mon, 25 Jun 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
atm fraud
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बैंक खाता बंद हो जाने का झांसा देकर जालसाज ने एक युवती से एटीएम कार्ड का गुप्त नंबर पूछ लिया और फिर उसके खाते से 2.29 लाख रुपये निकाल लिया। सोमवार को जब युवती अपने खाते से जरूरत के लिए पैसे निकालने बैंक पहुंची तो खाते से अलग-अलग तिथियों में बड़ी रकम निकालने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


बहन की शादी के लिए खाते में रखे पैसे निकाल लिए जाने की वजह से युवती और उसकी मां सहम गई। कोतवाली पहुंच कर मां- बेटी ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। 

भिऊरा निवासी अनदलीप पुत्री मेहबूब अली खान ने बताया कि उसके पिता मुंबई में शिक्षक पद से वर्ष 2011 में रिटायर्ड हुए है। वह अपनी मां के साथ गांव पर रहती है। जबकि पिता और परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में है। उसका खलीलाबाद स्थित एक बैंक की शाखा में खाता संचालित होता है।
विज्ञापन


उसकी बहन की शादी के लिए खाते में 2.54 लाख रुपये जमा किया गया था। ईद के दिन 16 जून को उसकी मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले जालसाज ने बैंक का अधिकारी होना बताया और खाता बंद हो जाने की चेतावनी दी।

खाता चालू रहने के लिए एटीएम का कोड पूछा और वह जालसाज के बहकावे में आ कर गुप्त नंबर बता दी। उसके बाद अलग-अलग तिथियों में उसके खाते से 2.29 लाख रुपये की निकासी कर ली।
हैंडपंप ठीक कराने के लिए दस हजार रुपये निकालने वह सोमवार को मां के साथ बैक पहुंची तो खाते से रकम निकल जाने की जानकारी हुई।

 

उसके खाते में सिर्फ 25 हजार रुपये बचे है। बैंक अधिकारियों ने उसका एटीएम लॉक कर दिया और पुलिस में शिकायत करने का सुझाव दिया। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें