फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी के तलहटी में छापा

विज्ञापन
नाव पर सवार होकर दूरबीन से अवैध शराब के ठिकानों को देखते एसओ धनघटा रणधीर मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस ने कच्ची शराब के धंधे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार को एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरयू नदी के किनारे छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान शराब की भट्ठियों को तोड़ा गया और लगभग 15 हजार लीटर से अधिक कच्ची शराब, लहन, उपकरण आदि को नष्ट किया गया।
विज्ञापन


सरयू नदी के दियारा में कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा चल रहा था। अंबेडकरनगर की सीमा और नदी का फायदा उठाते हुए धंधेबाज दोनों जिलों की पुलिस को चकमा देते रहते हैं। चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने धनघटा क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा तो धंधेबाज नदी की दूसरी तरफ अंबेडकरनगर जिले बंगलापुर गांव के सामने धंधा करने लगे।
रविवार को एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ आनंद कुमार पांडेय और एसओ रणधीर मिश्र पुलिस बल के साथ नाव से सरयू नदी पार कर कच्ची शराब के अड्डे पर पहुंच गए। पुलिस टीम को देखते ही धंधे में लिप्त लोगों में खलबली मच गई। पुलिस टीम ने वहां शराब की कई भट्ठियों को नष्ट किया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें