दुधारा थाना क्षेत्र के हुजुरा सुहावां गांव में मृतक किशन के रोते बिलखते परिजन । अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम गुजुरा सुहावा में मंगलवार को दिन में करीब एक बजे हुई बारिश के दौरान दो बच्चे बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से एक बलिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की बालक की हालत सामान्य बताई जा रही है।
हुजुरा सुहावां गांव के उत्तर स्थित बाग में कुछ बच्चे आम बीनने गए थे। दिन में करीब एक बजे गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। सुहावां गांव निवासी चंद्रभान ने बताया कि गांव के उत्तर दिशा में स्थित बाग में कई बच्चे खेल रहे थे। बारिश होने लगी और तेज गरज चमक देखकर बच्चे भागने लगे। इसी दौरान बिजली गिर गई। भागते हुए गांव के अन्य बच्चों को शोर मचाते हुए भागता देखकर हम लोग अपने घर के बच्चों को ढूंढने के लिए बाग में पहुंचे जहां उनका बेटा राजपाल उम्र 10 वर्ष और बहन की बेटी किशन पुत्री वीरेंद्र आठ वर्ष निवासी ग्राम कडई थाना मुंडेरा जनपद बस्ती बाग में ही बेहोश पड़े थे। दोनों बच्चों को सीएचसी सेमरियावां लेकर पहुंचे जहां मामूली इलाज के बाद बेटे को तो होश आ गया और उसकी स्थिति सामान्य हो गई लेकिन बहन की बेटी किशन को होश नहीं आ सका और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि भांजी किशन बचपन से ही अपनी नानी के साथ सुहावां गांव में ही रहती थी।