फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के आरोपी पति ने काठमांडू जाकर की दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दहेज प्रताड़ना के आरोपियों व बिना तलाक दूसरी शादी करने वाले पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर एक विवाहिता द्वारा सीएम को शिकायत दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने सीएम के नाम शिकायत भेजी थी। उसकी शादी छह जुलाई 2014 को जींद निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष से उसके पति पवन, ससुर राजकुमार, देवर पंकज व सास और ननंद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसकी दो बेटियां भी हैं। करीब डेढ़ वर्ष पहले आरोपी उसे व उसकी बेटियों को छोडक़र काठमांडू (नेपाल) चले गए। महिला ने बताया कि जब उसके मायके वालों ने उन लोगों से संपर्क किया तो वे बच्चों का खर्च देने या फिर उसे तलाक देने से भी मना कर गए। विवाहिता ने बताया कि उसके पति ने नेपाल जाकर दूसरी शादी कर ली है। महिला ने बताया कि इस संबंध में उसने 18 नवंबर 2018 को अनाज मंडी चौकी में शिकायत दी थी, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। काठमांडू में भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। महिला ने मांग की कि मामले की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। इस मामले में दो-तीन बार पुलिस नेपाल जा चुकी है। आरोपी वहां नहीं मिला। इस मामले की जांच चल रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें