फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में ब्रांच मैनेजर व कैशियर समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी गिरफ्तार, कैशियर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर (संतकबीरनगर)। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बा स्थित एसबीआई के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर व कैशियर समेत तीन लोगों को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। इन पर एक किसान के केसीसी खाते से एक लाख 10 हजार रुपये निकालने का आरोप है। आरोपी दो महीने से सर्वर डाउन होने की बात कहकर किसान को दौड़ा रहे थे। इसी बीच, ब्रांच मैनेजर का तबादला गोरखपुर के सिकरीगंज शाखा में हो गया। इसके बाद फर्जीवाड़े का मामला उजागर हो गया। 
विज्ञापन

मगहर चौकी इंचार्ज राममिलन यादव ने बताया कि गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी फूलचंद यादव का एसबीआई की मगहर स्थित शाखा में केसीसी अकाउंट है। उन्होंने खाते से 1.10 लाख रुप एक लाख दस हजार रुपये निकालने के लिए फूलचंद ने बीते 23 अप्रैल को विड्रॉल भरा था। परंतु कैशियर ने सर्वर डाउन बताकर बिना पैसा दिए बिना ही लौटा दिया। तब से कई बार फूलचंद बैंक पहुंचे लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें बैंक से बिना रुपये दिए ही लौटाया जाता रहा। इस बीच बैंक मैनेजर का स्थानांतरण हो गया। नए ब्रांच मैनेजर के आने के बाद जब फूलचंद बैंक गए तो मैनेजर ने बताया कि 23 अप्रैल को ही खाते से ही एक लाख 10 हजार रुपया निकल गया है। इस पर फूलचंद यादव ने तत्कालीन ब्रांच मैनेजर शिवशक्ति त्रिपाठी, वर्तमान कैशियर शैलेशनाथ त्रिपाठी व एक अन्य व्यक्ति विंध्याचल चौधरी के खिलाफ खलीलाबाद कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। इस मामले की विवेचना कर रहे चौकी इंचार्ज ने बताया कि 19 जून को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को मगहर स्टेट बैंक के बगल की चाय की एक दुकान से पूर्व मैनेजर शिवशक्ति त्रिपाठी, वर्तमान कैशियर शैलेश नाथ त्रिपाठी और अन्य व्यक्ति विंध्याचल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें