फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरटीसी बस व मोटरसाइकिल में भिंडत में मोटरसाइकिल स्वार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदूलगढ़। गांव झंडा कलां के पास वीरवार देर रात पीआरटीसी की बस और बाइक की भिडंत में बाइक चालक की मौत हो गई है। घटना के बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। सरदूलगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीआरटीसी के चंडीगढ़ डिपो की बस वीरवार रात करीब आठ बजे सरदूलगढ़ से सिरसा के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि गांव झंडा कलां के गेट के पास बस की विपरीत दिशा सिरसा की ओर से आ रही बाइक के साथ उसकी सीधी भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नौजवान गुरविंदर सिंह (28) वासी झंडा कलां की मौत हो गई। थाना सरदूलगढ़ के एएसआई दलेल सिंह ने बताया कि गांव झंडा कलां वासी गुरदीप सिंह के बयान पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को कब्जे मे ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें