फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कमीशन मांगने का वीडियो वायरल होने पर क्रय केंद्र की हुई जांच
विज्ञापन

- एसडीएम की जांच में खुला मिला क्रय केंद्र, ठप थी खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। गेंहू क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति अशरफपुर के प्रभारी द्वारा गेहूं खरीद में किसानों से कमीशन मांगने का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इसे संज्ञान में लेकर एसडीएम ने छापेमारी की तो क्रय केंद्र तो खुला मिला लेकिन खरीद नहीं हो रही थी। एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति अशरफपुर खुशियाली गांव में स्थित है। इसे गेंहू क्रय केंद्र भी बनाया गया है। शनिवार को वायरल हुए वीडियो में क्रय केंद्र के प्रभारी किसानों से ढुलाई व पल्लेदारी के नाम पर सौ रुपये प्रति क्विंटल कमीशन की मांग कर रहे हैं। वीडियो को किसानों ने एसडीएम के पास भेजकर कहा कि 15 दिन से क्रय केंद्र बंद करके प्रभारी गायब हैं। जिससे गेंहू की खरीद क्रय केंद्र पर बंद पड़ी है। वीडियो देखने और किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार क्रय केंद्र पर पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि क्रय केंद्र खुला मिला और केंद्र प्रभारी भी मौजूद रहे लेकिन गेंहू की खरीद ठप पाई गई। एसडीएम ने कहा कि केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें