फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर से पुलिस को मिली कामयाबी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल के पास से मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर थाने के एक हिस्ट्रीशीट को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के पास से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी हरिहरपुर श्रवण कुमार यादव ने बताया कि वह क्षेत्र में गश्त पर थे। उसी दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर जूनियर हाईस्कूल हरिहरपुर के पास मौजूद हैं। सूचना पर अपने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देख एक व्यक्ति तेजी से दूसरे तरफ बढ़ने लगा। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। जिससे जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जामा तलाशी में उसके पास से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम बेचन पुत्र राम लौट उर्फ गोदर निवासी हरिहरपुर बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें