युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान
कैराना। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र नागर ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी राहत का सोमवार शाम मोहल्ले में ही कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद वह कोतवाली पहुंचा, तो पुलिस ने मदद करते हुए सीएचसी पर मेडिकल के लिए भेज दिया था, लेकिन रास्ते में राहत ने ब्लेड से अपने को लहूलुहान कर लिया और विपक्षियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए फिर कोतवाली पहुंचा। मामले की जांच करने पर युवक का का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।