फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गुमटी व एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गुमटी व एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

फोटो
बाघनगर, कोईलसा और पैड़ी चौराहे की घटना
लोगों ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर चौकी क्षेत्र के बीएसमीटी मार्ग पर स्थित बाघनगर, कोईलसा व पैड़ी चौराहे पर बुधवार की रात चोरों ने चार गुमटी व एक दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत पान एक एलसीडी टीवी व एक लैपटॉप समेत अन्य सामान उठा ले गए। एक ही रात ताबड़तोड़ चोरी होने से दुकानदारों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगाया है। पुलिस मौके की जांच कर चोरों को पता लगाने में जुट गई है।
बुधवार की रात चोरों ने सिसईमाफी निवासी राम अवध की बाघनगर स्थित पान की गुमटी का ताला तोड़कर पान मसाला, गुटखा व एक एलसीडी टीवी उठा ले गए। चोरों ने कोईलसा के बन्नी तिराहे के पास तौहीद अहमद की पान की गुमटी का ताला तोड़कर पान मसाला, बीड़ी समेत कुछ नगदी भी उठा ले गए। पैड़ी चौराहे पर पैड़ी निवासी दिव्यांग हरिद्वार के पान की गुमटी का ताला तोड़कर तीन सौ रुपये नकदी समेत करीब एक हजार का सामान उठे ले गए। बगल में ज्ञानदास के पान की गुमटी का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। पैड़ी चौराहे पर ही पैड़ी के कोटेदार महफूज अहमद की दुकान का ताला तोड़कर एक लैपटॉप उठा ले गए। जरूरी कागजात इधर-उधर फेंक दिया। एसओ आरके गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। बाघनगर चौकी प्रभारी से मामले की जानकारी ली जाएगी। पुलिस गश्त की जांच की जाएगी। चोरों का जल्द ही पता लगाकर चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


किराने की दुकान में चोरी, पकड़ा गया चोर
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के लोहरसन बाजार में एक किराना की दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर दुकान में रखा नकदी, सिक्का तथा मोबाइल चोरी कर लिया गया। चोर बाजार के निकट एक बाग में सिक्कों को गिन रहा था। ग्रामीणों को शक होने पर पकड़कर सिक्कों सहित सांथा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के लोहरसन बाजार निवासी मुहम्मद मुस्तफा का लोहरसन बाजार में किराने की दुकान है। गुरुवार की रात चोर ने दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसमें रखा नकदी, सिक्का तथा तीन मोबाइल उठा ले गया। भोर में जब परिजनों ने देखा दुकान का सामान बिखरा है। इस संबंध में सांथा पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष मौर्या ने बताया कि चोर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें