फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दौरान प्रधान व शिकायतकर्ता भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान प्रधान और शिकायतकर्ता भिड़े
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में शौचालय जांच का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में सोमवार को शौचालय जांच के दौरान प्रधान और शिकायतकर्ता भिड़ गए। स्थिति गंभीर होता देख जांचकर्ता वहां से चलते बने। इस मामले में दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन की जिला कोआर्डिनेटर नयना प्रधान मुखलिसपुर में शौचालयों की जांच करने पहुंचीं। लगभग एक दर्जन शौचालयों की जांच हो पाई थी। इसी दौरान मोबाइल से वीडियो बनाने की बात पर प्रधान रामसजीवन कसौधन और शिकायतकर्ता कौशल अग्रहरि आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पर पहुंच कर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में ग्राम प्रधान रामसजीवन कसौधन ने गांव के ही कौशल अग्रहरि के साथ तीन नामजद और दस-बारह अज्ञात पर सरकारी काम में अवरोध उत्पन्न करने और प्राणघातक हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता कौशल अग्रहरि ने तहरीर में प्रधान रामसजीवन कसौधन सहित चार लोगों पर मोबाइल छीनकर उसका डाटा डिलीट करने तथा गाली देते हुए मारने-पीटने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसओ महुली शैलेंद्र कुमार राय ने कहा कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें