कोतवाली में आपरेशन सेफ ड्रिंकिग में पकड़े गए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। एसपी के निर्देश पर मंगलवार की रात ऑपरेशन सेफ ड्रिकिंग के तहत शराब की दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान कस्बे व बाजार की दुकानों पर शराब पीने वालों को पकड़ा गया। रात में आठ बजे से 10 बजे तक चली इस कार्रवाई से शराब पीने वालों में खलबली मच गई। कुल 95 लोगों का इस अभियान के तहत चालान काटा गया।
एसपी आकाश तोमर ने मंगलवार की देर शाम अचानक सभी थानेदारों को अपने क्षेत्र में रात आठ बजे से 10 बजे तक देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने शराब की दुकानों पर संदिग्धों की तलाश की। इसके अलावा कस्बे व बाजार की दुकानों पर बैठकर शराब पीने वालों की धरपकड़ की गई। इस दौरान पकड़े गए कुल 95 लोगों को पुलिस अधिनियम की धारा 34 एवं आईपीसी की धारा 290 के तहत चालान किया गया। एसपी ने बताया कि इस तरह की अचानक जांच से अवांछनीय तत्वों को पकड़ने में मदद मिलती है। साथ ही शराब पीकर उधम मचाने एवं दूसरों को परेशान करने वालों पर भी नकेल कसी जा सकेगी।