फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस बड़े मामलों का नहीं कर पा रही खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों की हत्या तथा गैंगरेप जैसी घटना का भी नहीं हुआ पर्दाफाश
विज्ञापन

14 अगस्त को शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिला था तीन युवकों का शव
सात सितंबर की रात में मगहर के पास हुई थी गैंगरेप व लूटपाट की घटना
छोटे-छोटे मामलों का राज खोलकर पीठ थपथपा रही पुलिस
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के तीन युवकों का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने व मगहर कस्बे के पास महिला से गैंगरेप व लूटपाट जैसे अपराध का अब तक पर्दाफाश नहीं हो पाया। तीन युवकों का शव मिलने के मामले में कई बार आंदोलन भी हो चुका है।
14 अगस्त को शहर के पठान टोला के तीन युवकों उबैदुल्लाह, शानू व बरकत अली का शव खलीलाबाद कस्बे में ही मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला था। अगले ही दिन तीनों युवकों के घरवालों के समर्थन में मोहल्ले के लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच के लिए एसपी ही नहीं दो बार डीआईजी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस घटना से संबंधित कोई क्लू नहीं खोज पाई। बाद में इस मामले में सपा और पीस पार्टी के नेताओं ने भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

इसी तरह खलीलाबाद कोतवाली के ही मगहर कस्बे के नजदीक किराए के मकान में रहने वाली एक महिला के घर सात सितंबर की रात पांच बदमाश पहुंचे और उसे अकेला देखकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जाते-जाते बदमाशों ने महिला के पास मौजूद गहने भी लूट लिए। अगले दिन जानकारी होने पर एसपी समेत सभी पुलिस अफसर, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। एसपी के निर्देश पर गैंगरेप व लूट का केस दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक इस मामले का भी पर्दाफाश नहीं हो पाया। एसपी आकाश तोमर का कहना कि तीन युवकों का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले की जांच तेजी से चल रही है। शवों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई थी। उसकी भी जांच विशेषज्ञ डॉक्टर से कराई जाएगी। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इसके अलावा मगहर कस्बे के पास हुए गैंगरेप के मामले में पीड़िता ने खुद ही 164 के बयान में अपना आरोप वापस ले लिया था। जांच में भी कुछ खास नहीं था। पूरा मामला एक अलग कहानी से जुड़ा था।
विज्ञापन



पर्दाफाश के लिए लगी है स्पेशल टीम
तीन युवकों का शव मिलने के मामले में अब तक पर्दाफाश नहीं हो पाने के बाद एसपी आकाश तोमर ने मामले की विवेचना स्पेशल टीम से शुरू कराई है। इस टीम में कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, शैलेंद्र राय, चौकी इंचार्ज गोला बाजार प्रदीप सिंह व एसआई खुश मोहम्मद शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें