फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में मारपीट, 13 लोग घायल

Tue, 20 Mar 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के तरयापार में सोमवार की रात जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। बोलेरो, ट्रैक्टर और तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त हो र्गइं। घायलों में एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


 तरयापार निवासी नइमुद्दीन पुत्र शाह मोहम्मद का कहना है कि सोमवार को उनका भाई रियाजुद्दीन गांव के ही कुतुबुद्दीन के लड़के की शादी में बोलेरो लेकर गया था। वह रात में कुतुबुद्दीन के घर पर बोलेरो से दुल्हन उतार रहा था।

उसी समय जमीन के विवाद में गांव के जाहिद अली, आशिक अली पुत्रगण मो. खालिद, सदरे आलम, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद नसीम पुत्रगण मोहम्मद हुसैन, वदरे आलम पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम, नबीउल्लाह पुत्र वसीउल्लाह, हकीबुल्लाह पुत्र मोहम्मद रसूल, जावेद अहमद पुत्र मो इब्राहिम, मोहम्मद मूसा पुत्र हकीबुल्लाह आदि ने हॉकी, रॉड और डंडे से उसके भाई पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दी। रियाजुद्दीन भागकर घर में घुस गया। उसे बचाने दौडे़ परिजनों को भी मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। अरमान पुत्र वली मोहम्मद, जमील पुत्र सत्तार, हमीदुन्निशा पत्नी अब्दुल सत्तार, शकीना खातून अैर मैमुन्निशा बुरी तरह घायल हो गए। यूपी-100 टीम के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। 

आरोप है कि मंगलवार की सुबह पुन: वे लोग आ गए और ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ितों के घर की सुरक्षा के लिए दो कांस्टेबल लगा दिए गए हैं। घायलों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां मोहम्म्द अरमान की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर के चिकित्सकों ने उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया।

दूसरे पक्ष के आशिक अली पुत्र मोहम्मद खालिद ने आरोप लगाया कि उनके परिवार में सोमवार को लड़की की शादी थी। विदाई के बाद रात लगभग आठ बजे गांव नैमुद्दीन, रियाजुद्दीन, सेराजुद्दीन पुत्रगण शाह मोहम्मद, वली मोहम्मद, मोहम्मद जमाल, जमालुद्दीन पुत्रगण सत्तार, शाह मोहम्मद पुत्र अब्दुल सिद्दिक सहित 15 लोगों ने लाठी, डंडे के साथ उसके घर पर हमला कर दिया।

वह और सदरून्निशा, रसीदुन्निशा, नाजरून्निशा, सरवरी खातून, जमीरून्निशा, मलीकुन्निशा घायल हो गईं। लोगों ने तीन बाइक  भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की तहरीर मिली है। जांच के बाद दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

13 महिलाएं समेत 29 लोग शांति भंग की आशंका में हुए पाबंद
धनघटा। महुली क्षेत्र के तरयापार में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 29 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया। पाबंदी की इस कार्रवाई में 13 महिलाएं भी शामिल हैं। प्रभारी एसओ के मुताबिक एक पक्ष से 10 तथा दूसरे पक्ष से 19 लोग शामिल हैं।

पहले पक्ष से जलालुद्दीन, रियाजुद्दीन, नइमुद्दीन, मोहम्मद जमाल, वली मोहम्मद, हमीदुन्निशा, तशबुलन्निशा, महमुन्निशा, जन्नतुन्निशा, कमरून्निशा के खिलाफ शांति भंग की आशंका में पाबंदी की कार्रवाई हुई हैं। जबकि दूसरे पक्ष से जाहिद अली, आशिक अली,सदरे आलम, मोहम्मद वसीम, मोहम्म्द नसीम, वदरे आलम, हकीबुल्लाह, मोहम्मद नवीउल्लाह, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद खालिक, मोहम्मद रसूल, मलीबुन्निशा, सलीकुन्निशा, जरीना खातून, रूकसाना, अलीमुन्निशा, शौकिया खातून, सबरूलनिशा और रसीदुनिशा के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की गई है

। पुलिस ने एसडीएम कोर्ट को भेजे रिपोर्ट में इन सभी पर भारी जमानत राशि के मुचलके में पाबंद करने का अनुरोध किया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को कई बार समझाने के बाद में मारपीट करने से बाज न आने पर कर्रवाई की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें