संदिग्ध हाल में शख्स की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल गांव निवासी एक शख्स की सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण संदिग्ध बताया जा रहा है।
गांव वालों का कहना है कि रविवार को देर रात 47 वर्षीय जंगबहादुर और उसके परिवार के लोगों के बीच विवाद हो रहा था। पड़ोसी समझा-बुझाकर मामले को शांत करके अपने घर चले गए। थोड़ी देर बाद जंगबहादुर की तबीयत खराब हुई तो परिजन सीएचसी मलौली ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। जंगबहादुर की मौत से परिजन सदमे में है।