फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवारा पशुओं को पकड़ने पर किसान को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को आवारा पशुओं पकड़ने पर एक किसान की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बताते हैं कि किसान मवेशियों को पकड़ने पर गौशाला छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन



घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। तहरीर थाने में दी गई, लेकिन पुलिस लिखा-पढ़ी करने में आनाकानी कर रही है। पीड़ित ने अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।


सरेनी के झामपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार आवारा पशुओं को कोढरा गौशाला में सुपुर्द करने जा रहा था। जैसे ही वह सोहोलेश्वर मंदिर के पास पहुंचे तो आपराधिक तत्वों ने फसल चरवाने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन



लोगों ने एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी तो उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया। पीड़ित का कहना है कि छुट्टा जानवरों की वजह से उसकी फसल चट हो रही थी। इससे वह परेशान था।


इस पर उसने छुट्टा जानवरों को पकड़कर उन्हें गौशाला ले जा रहा था। इसी बीच अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। एसओ राकेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें