फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में मिला महिलाका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का शव पोखरे में मिला
विज्ञापन

- मेंहदूपार निवासी अनीस की 25 वर्षीया पुत्री सबीहा खातुन की थी लाश
- मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होने के चलते डेढ़ वर्ष से रह रही थी मायके में
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। स्थानीय बाजार से सटे पोखरे में रविवार की सुबह 25 वर्षीया महिला का शव मिला। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त मेंहदूपार गांव की महिला के तौर पर किया गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ यह महिला डेढ़ वर्ष से मायके में रह रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के धर्मसिंहवा बाजार से सटे पोखरे में रविवार की सुबह एक महिला का शव दिखाई देने की सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकलवाया लेकिन काफी देर तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। एसओ धर्मसिंहवा शिवबरन यादव ने पहले डिजिटल वालंटियर ग्रुप में शव की फोटो भेजकर इसकी शिनाख्त के लिए प्रयास किया। इसके कुछ देर बाद ही महिला के शव की शिनाख्त मेंहदूपार निवासी अनीस अहमद के 25 वर्षीया पुत्री सबीहा खातून के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे अनीस अहमद ने बताया तीन वर्ष पूर्व सबीहा की शादी बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा निवासी समसुद्दीन के साथ हुई थी। मानसिक अस्वस्थता के कारण सबीहा डेढ़ वर्ष से मायके में ही रह रही थी। गोरखपुर के एक प्राइवेट चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ मेंहदावल आनंद कुमार पांडेय व नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें