फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचेत मौर्य की हत्या का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के कनैला गांव में चार दिन पूर्व रामचेत मौर्य की हुई हत्या के मामले में नामजद तीन अरोपियों को पुलिस बुधवार को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि नौ सितबंर की रात कनैला निवासी 45 वर्षीय रामचेत मौर्य तथा उनकी पत्नी को गांव के ही कुछ लोग जमीन संबंधी एवं चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में रामचेत की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। इस मामले में रामचेत की बेटी कुमारी लक्ष्मी ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी दीनानाथ, रामअवध और राजमन को बुधवार की सुबह राम जानकी मार्ग पर सिरसी गांव के करीब उस समय पकड़ लिया गया, जब वह लोग कहीं भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें