फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मॉडिफाइड साइलेंसर वालों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को परेशानी से बचाने के लिए महुली पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत कार्रवाई की। इस दाैरान माॅडिफाइ साइलेंसर वाली दो बाइकों को सीज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जुलूस के आसपास बिना किसी काम के घूमने और माॅडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज करने और दूसरों की सुविधा प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बिना किसी परेशानी के धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें। इसके लिए पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
महुली पुलिस ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। सार्वजनिक मार्गों पर माॅडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर तेज आवाज न करें और दूसरों की सुविधा का ध्यान रखें। पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी लोग सहयोग करें। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें