फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूल वाहनों पर शिकंजा, 66 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में बिना परमिट के संचालित हो रहे स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग शिकंजा कसने की तैयारी में है। कई बार सूचना देने के बावजूद 66 स्कूल वाहन संचालकों ने अब तक परमिट नहीं बनवाया है।
इसे गंभीरता से लेते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से संबंधित वाहन संचालकों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्कूल बस से आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

स्कूल वाहनों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालय आते-जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। जबकि स्कूल वाहन संचालक इसको लेकर गंभीर नहीं हो पा रहा है। इससे बच्चों का भविष्य खतरे में हैं।
विभाग की ओर से स्कूल वाहनों के जरूरी अभिलेखों और निर्धारित मानकों के अनुपालन पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद विभागीय जानकारों की मानें तो 66 वाहन संचालकों की ओर से परमिट नहीं बनवाया जाना विभाग के लिए चिंता का विषय है।
परिवहन विभाग की ओर से संबंधित वाहन संचालकों को पहले भी परमिट बनवाने के लिए सूचना दी गई थी। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं किए जाने पर अब नोटिस भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

नोटिस के माध्यम से वाहन संचालकों को परमिट बनवाने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा जा सकता है। इसके बाद भी लापरवाही बरतने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। कार्रवाई से बचने के लिए स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस मामले में गंभीरता दिखाएं और वाहन के संबंध में औपचारिकताएं पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें