फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुरमौल में सवा करोड़ से बनेगी गोशाला

Mon, 26 Aug 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत अध्यक्ष ने भूमि पूजन किया
विज्ञापन

- दो एकड़ भूमि में बनाई जा रही गोशाला

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के कुरमौल वार्ड में सवा करोड़ की लागत से गोशाला बनाई जाएगी।शासन से इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। रविवार को भूमि पूजन कर गोशाला का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। गोशाला का निर्माण नगर पंचायत के द्वारा किया जा रहा है, इससे सड़कों पर घूम रहे मवेशी को आश्रय दिया जाएगा। दो एकड़ भूमि में बनने वाले गौशाला पर अनुमानित एक करोड़ 30 लाख रुपये खर्च होगा।
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि ने बताया कि इस गोशाला में न सिर्फ भूसा और दाने की व्यवस्था रहेगी बल्कि हरे चारे की भी व्यवस्था रहेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि, अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि ने विधि-विधान से भूमि पूजन को संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित गोशाला का निर्माण दो एकड़ में किया जा रहा है। गायों को रखने के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा भूसाघर, बायो गैस प्लांट का निर्माण भी किया जाएगा। इस मौके पर अनुभव शुक्ल, सूरज राय, प्रिंस राय, अभिनव साहनी, सीमा चौहान, रमेश कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें