फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी एंबुलेंस, चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी एंबुलेंस, चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- दिल्ली से शव लेकर एंबुलेंस जा रही थी बिहार के मोतिहारी
- घायलों का बस्ती जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दिल्ली से शव लेकर मोतिहारी, बिहार जा रही एंबुलेंस शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधाकला के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। जिससे एंबुलेंस में सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर एनएचआई की एबुलेंस पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल बस्ती ले गई। जबकि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि एंबुलेंस दिल्ली, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल से सत्यम कुमार पुत्र संत कुमार सिंह के शव को लेकर मोतिहारी, बिहार जा रही थी। शनिवार सुबह पांच बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधा कला गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में एंबुलेंस घुस गई। हादसे में 50 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र विंदेश्वरी सिंह और 50 वर्षीय सुजीत कुमार सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी भागवतपुर भलवहिया थाना सिकारगंज जिला मोतिहारी, बिहार की मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय रणधीर कुमार पुत्र राम विनोद सिंह, 22 वर्षीय शिल्पा पुत्री संत कुमार सिंह निवासी भागवतपुर भेलवहिया थाना सिकारगंज जिला मोतिहारी तथा एंबुलेंस चालक 26 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र जतन सिंह निवासी मामसीरपुर थाना करहल जिला मैनपुरी घायल हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एनएचआई के एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें