फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव पर गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन सौंपकर शहर से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की
कहा- दुकानों में पानी इकट्ठा होने से व्यापार चौपट हुआ, घरों में जलजमाव से बढ़ी दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में भारी जलभराव की समस्या से जनता को निजात न मिलने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि पालिका की लापरवाही के चलते आम जनता परेशान हो रही है। जलभराव से लोगों को मुक्ति नहीं मिल रही है। जिससे दुश्वारियां बढ़ती जा रही है, प्रशासन कोई समाधान नहीं निकाल पा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव ने कहा कि पूरे शहर में पानी भरा हुआ है। दुकानों में पानी इकट्ठा होने के कारण व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। रिहायशी घरों में भी पानी जमा है। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों का जीवन नरकीय हो गया है। नगर पालिका के जिम्मेदार शांत बैठे हैं। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क सब जगह पानी ही पानी है। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर शहर में सीवर लाइन बिछाकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराई जाए। वहीं जिम्मेदार नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और पानी से हुए नुकसान का व्यापारियों को तत्काल मुआवजा भी मिले। प्रदर्शन करने वालों में रामदरश यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, डॉ रामनाथ चौरसिया, आलोक यादव सोनू, चंद्रभूषण पांडेय, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, अंकिता निगम, रमेश चंद यादव, विपिन राय, अशोक यादव, कौशल चौधरी, नसीम अंसारी समेत अन्य शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें