फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर दंपती को पीटा
विज्ञापन

मनबढों ने पीड़ित की चार पहिया गाड़ी का तोड़ दिया शीशा
पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र समेत तीन नामजद और चार अज्ञात पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम सब्जी खरीदने जा रही महिला से गांव के कुछ लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला और उसके पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। महिला के पति की चार पहिया गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र समेत तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित पति का का कहना है कि बुधवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब उसकी पत्नी सब्जी लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के कुछ लोग महिला से छेड़खानी करने लगे। उसी बीच पति चार पहिया गाड़ी से पहुंच गए। पति ने विरोध किया तो लोग उसे अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे। बचाव में पहुंची पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से दंपती को चोटें आईं। आरोपियों ने उसकी चार पहिया गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव किया। आरोप है कि लोगों ने जाते वक्त जानमाल की धमकी दी। पीड़ित पति ने देर शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में आरोपित पिता-पुत्र समेत तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें