संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में एक महिला, उसके पति और आठ वर्षीय बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्योति ने अपने देवर और पड़ोसी समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में पति महेंद्र और बेटी पीहू को चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
ज्योति के अनुसार, वह मूल रूप से गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पाकड़घाट की निवासी हैं। करीब 10 साल से अपने परिवार के साथ महुली थाना क्षेत्र के पिड़िया, पोस्ट बेलहरा गांव में रह रही हैं।
आरोप है कि 18 सितंबर 2026 को सुबह करीब नौ बजे पुरानी जमीन के विवाद को लेकर उनके देवर अमरेंद्र जायसवाल, बालेंद्र जायसवाल और पड़ोसी राजा एकराय होकर पहुंचे। तीनों ने उनके पति महेंद्र को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। पति को बचाने पहुंचीं ज्योति के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमले में उनकी आठ वर्षीय बेटी पीहू को भी चोटें आईं।
क