फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली। रूस में नौकरी दिलाने और विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कुशीनगर निवासी मोनिब शर्मा की तहरीर पर दुधारा थाने में अजीम खान और उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे रुपये लिए लेकिन न तो विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। आरोप है कि बाद में कार्यालय बंद कर आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोनिब शर्मा निवासी ग्राम पिडरा भेड़िहारी, थाना हाटा, जिला कुशीनगर ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि आरोपी अजीम खान निवासी तरकुलवा उर्फ भटगावां, थाना श्यामदेउरवां, जिला महराजगंज का लोहरौली बाजार स्थित अल-जोया इंटरप्राइजेज से संबंध है। उसने अपने दो साथियों के साथ शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को रूस भेजकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। मोनिब शर्मा के अनुसार, इस भरोसे में आकर उन्होंने आरोपी के बैंक खाते में 50 हजार रुपये भेजे और उसके लोहरौली बाजार स्थित कार्यालय में 80 हजार रुपये नकद दिए। उनका आरोप है कि अन्य लोगों ने भी बैंक खातों के माध्यम से और नकद रकम दी।
विज्ञापन

इसके बावजूद किसी को विदेश नहीं भेजा गया और न ही रुपये लौटाए गए। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और लोहरौली बाजार स्थित कार्यालय भी बंद कर दिया। ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें