राष्ट्रपति को भेंट नहीं कर पाए अपनी पुस्तक
संतकबीरनगर। कबीर पंथी साधु ने राष्ट्रपति से मिलने के पास बनवाया था। वह अपनी पुस्तक राष्ट्रपति को भेंट करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पुलिस ने सुबह छह बजे ही उन्हें लाकर कोतवाली में बैठा लिया।
साधु हरिश्चंद दास ने बताया कि वह कबीर पंथी है। वह हरपुर मठ के महंत है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बैठने के लिए 17 साधुओं को पास जारी हुआ था। उसमें उसका भी नाम शामिल है। आमंत्रण पत्र भी दिखाया। साधु ने बताया कि वह अपनी पुस्तक राष्ट्रपति को भेंट करना चाहते थे, लेकिन कबीर चौरा से ही पुलिस ने उसे सुबह छह बजे की उठा लिया। इस वजह से वह राष्ट्रपति को अपनी पुस्तक भेंट नहीं कर पाए। अब वह कोतवाली में बिना भोजन व पानी के बैठे हैं। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के मिलने का कार्यक्रम जब नहीं था तो साधु को कैसे मिलने दिया जाता। राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के अनुसार कार्यक्रम संपन्न कराया गया।