फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रश्नों के सही उत्तर भौतिक विज्ञान में दिलाएंगे शत-प्रतिशत अंक

Wed, 24 Dec 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता संतमोहन त्रिपाठी - फोटो : 1
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भौतिक विज्ञान को प्रायः सबसे कठिन विषयों में गिना जाता है, विशेषकर उन विद्यार्थियों के लिए जिन्होंने गणित के स्थान पर जीव विज्ञान का चयन किया है। विद्यार्थियों को प्रत्येक अध्याय में प्रयुक्त सभी सूत्रों को एक स्थान पर संकलित कर अपनी व्यक्तिगत फार्मूला बुक तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन

अच्छी तैयारी और प्रश्नों के सही उत्तर देकर इस विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता संतमोहन त्रिपाठी के अनुसार भौतिक विज्ञान के कई अध्यायों में अवकलन, समाकलन एवं त्रिकोणमिति जैसी गणितीय अवधारणाओं का प्रयोग होता है।
यही कारण है कि जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10 में गृह विज्ञान लिया होता है और आगे गणित का अध्ययन नहीं करते, उन्हें यह विषय अपेक्षाकृत कठिन लगता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक निगमन की शुरुआत साफ, स्पष्ट एवं आकर्षक डाइग्राम से करनी चाहिए। निगमन समझने के लिए गहन गणित की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि आवश्यक सूत्रों और मूल अवधारणाओं की समझ ही पर्याप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें