फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 24 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपित किशोर को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाॅक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के मामले में वांछित बाल अपचारी को केरमुआ चौराहे से पुलिस अभिरक्षा में लेकर कर किशोर न्यायालय रवाना कर दिया। पीड़ित ने 17 दिसंबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त बाल अपचारी के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व बाल अपचारी के परिजनों के जातिसूचक शब्द का प्रयोग करके गाली देने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धारा की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कर किशोर न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से किशोर को न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें