फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण : 2065 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण : 2065 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

-23,500 लोगों को टीका लगाने का रखा गया था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 38 गांवाें में रविवार को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,500 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 2065 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत रविवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 38 गांवाें में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2600 था, जिसके सापेक्ष 61 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के सापेक्ष 40, नाथनगर में 2600 के सापेक्ष 50, सांथा में 2500 के सापेक्ष 110, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 400, मेंहदावल में 2600 के सापेक्ष 20, हैंसर बाजार में 2500 के सापेक्ष 200, बेलहर में 2500 के सापेक्ष 30, बघौली में 2500 के सापेक्ष 1090, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 33 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 31 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें