फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलीलाबाद और मगहर में बनेगा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद और मगहर में बनेगा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन

- जल निगम के एई ने एडीएम से मिलकर दोनों जगह जमीन उपलब्ध कराने की मांग की
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद और नगर पंचायत मगहर में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। शासन की ओर से इसकी मंजूूरी मिल गई है। कार्यदाई संस्था जल निगम की ओर जमीन उपलब्ध कराए जाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

जल निगम के एई अनूप सिंह ने बताया कि खलीलाबाद और मगहर में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। प्रत्येक प्लांट की लागत चार करोड़ होगी। इसके निर्माण के लिए 5000 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। खलीलाबाद और मगहर में रहने वाले लोगों के शौचालयों की गंदगी निकाल कर टैंकर से ले जाया जाएगा। गंदगी को प्लांट में डाला कर ट्रीटमेंट किया जाएगा। पानी और गंदगी को अलग- अलग करके खाद तैयार की जाएगी। प्रत्येक पांच साल में एक बार लोगों के घरों के शौचालय की गंदगी निकलवाया जाना है। नगर पंचायत मगहर के ईओ की ओर से लिखित रूप से अवगत कराया गया है कि नगर सीमा के बाहर रसूलाबाद, मोहिउद्दीनपुर ,अशरफाबाद, घनश्यामपुर, कुईकोल, सेमरा में भूमि उपलब्ध नहीं है। जबकि नगर पालिका खलीलाबाद की ओर से चकपिहानी में जमीन उपलब्ध होना बताया गया है। एई ने एडीएम मनोज कुमार सिंह से दोनों जगह फीकल स्लज प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव को निर्देेेेश दिया गया है कि मगहर और खलीलाबाद में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें