धनघटा। बुधवार रात में मूसलाधार बारिश शुरू होते ही विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर और मुखलिसपुर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिससे उपभोक्ताओं के समक्ष समस्या खड़ी हो गई। विद्युत संचालित कल कारखाने भी बंद हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह बाद बारिश बंद होते ही उमस भरी गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया। अपराह्न साढ़े चार बजे के जब सप्लाई शुरू हुई।
दो उपकेंद्र से गांव में खींचे गए पोल के तार जर्जर और पुराने हो गए है, हालांकि कुछ स्थानों पर केबल लगाया गया है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी और हवा का झोंका चलने पर व्यवस्था बिगड़ जा रही है। बुधवार रात जैसे ही बारिश शुरू हुई वैसे ही दोनों उपकेंद्रों से जुड़े घरों की बत्ती गुल हो गई। बारिश बंद होते ही उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। मुखलिसपुर फीडर पर तैनात कर्मियों ने बताया कि कई जगह फाल्ट से सप्लाई बाधित हुई थी। जिस ठीक कर लिया गया है। संवाद