बन्नी मार्ग का शुरु हुआ निर्माण । संवाद
सेमरियावां। ब्लाॅक क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग से बन्नी गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। इस सड़क की बदहाली को लेकर चार नवंबर के अंक में 10 वर्षों से बदहाल है बन्नी गांव की सड़क शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान लिया में लेकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
बन्नी गांव की आबादी लगभग दो हजार है। इस मार्ग की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है। इस मार्ग का निर्माण लगभग 12 साल पहले हुआ था। तब से सड़क की मरम्मत नही हुई, जिससे सड़क की गिट्टियां उखड़ गई थी और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद, मोहम्मद सुफियान, मुश्ताक अहमद, रिजवान अहमद, राम कुमार, सेराज अहमद आदि ने बताया कि लगभग दस साल से सड़क खराब है। कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क की बदहाली को लेकर गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नही हो सकी थी। अब सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी के जेई राजेश कुमार ने बताया कि बीएमसीटी मार्ग से बन्नी गांव तक सड़क निर्माण शुरू करा दिया गया है। जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।