फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सनातन संस्कृति को जीवन में उतारने का प्रेरक ग्रंथ है संविधान

Tue, 15 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी काॅलेज के बीएड विभाग के आचार्य प्रो. विजय राय ने कहा कि हमारा संविधान सनातन संस्कृति को जीवन में उतारने का प्रेरक ग्रंथ है जो सनातन मूल्यों को जीवंतता प्रदान करता है। सनातन संस्कृति ने भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व को मानवता, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, प्रेम एवं सम्मान रूपी मूल्य को प्रदान किया है ।
विज्ञापन

प्रो. राय ने आगे कहा कि भारत का संविधान सनातन मूल्यों को अंगीकार करते हुए इन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। संविधान में सभी के कल्याण की जो भावना निहित है वह विचार सनातन संस्कृति से ही प्रभावित है। यह बातें उन्होंने रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में भारतीय संविधान एवं सनातन मूल्य विषय पर विशिष्ट व्याख्यान को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य वक्ता कही।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. शशिकांत राव ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विषय की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय कृष्ण ओझा ने कहा कि सनातन मूल्य हमें विनम्र होने की प्रेरणा देते हैं। विनम्रता के बिना मनुष्य पशु के समान होता है।
विज्ञापन

प्रो. प्रताप विजय कुमार ने कहा कि 21वीं सदी परिवर्तन की सदी है। आज मूल्यों का तेजी से क्षरण हो रहा है, जिससे समाज में समस्याएं बढ़ रही हैं। महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. राजेश चन्द्र मिश्र छात्रों को शिक्षित बनकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज भारतीय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हेमेंद्र त्रिपाठी ने किया।
इस कार्यक्रम में डॉ. अमर सिंह गौतम, विनय सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र, नेहा सिंह, डॉ. संध्या राय, विद्या भूषण, डॉ. मनोज मिश्रा, फ़खरे आलम, पुरषोत्तम पाण्डेय, डॉ. मनोज वर्मा, अभय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें