संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को अपने कार्यालय पर कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली व मेंहदावल थाना के बीट व्यवस्था की समीक्षा की। बीट बुक सही मिलने पर आरक्षी को पुरस्कृत किया।
उन्होंने बीट बुक में अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण का जायजा लिया। थाना महुली के बीट अधिकारी आरक्षी मोहन चौहान के बीट बुक सही मिलने पर उन्हें 500 रुपये पुरस्कार दिया। एसपी ने थाना कोतवाली खलीलाबाद के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी हरिप्रकाश, आरक्षी भानु प्रताप सिंह, थाना दुधारा के बीट अधिकारी आरक्षी विनोद कुमार यादव, थाना महुली के बीट अधिकारी आरक्षी मोहन चौहान तथा थाना मेंहदावल के बीट अधिकारी आरक्षी ओमप्रकाश व अंकेश यादव को बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की हिदायत दी। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित अथवा वारंटी की निरंतर निगरानी के लिए निर्देशित किया। संवाद