फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती

Thu, 20 Nov 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने कहा कि आधुनिक भारत की निर्माता स्वर्गीय इंदिरा गांधी का नाम हमेशा इतिहास के पन्नों में अमर रहेगा। स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में अमेरिका के भारी दबाव के बावजूद पाकिस्तान पर जीत हासिल की और पाकिस्तान के दो टुकड़े करते हुए विश्व के नक्शे में बांग्लादेश को जन्म दिया था।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि मोदी सरकार विदेश नीति पूरी तरह से फेल है। जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती थीं और सामाजिक न्याय की लड़ाई को उन्होंने हमेशा अपनी प्राथमिकता में रखा। इस दौरान शांति देवी, अजय सिंह, वीरेंद्र मद्धेशिया, अरुण पांडेय, मोइन अंसारी, दुर्गेश पाठक, रामाश्रय यादव, जेपी मिश्रा, दीपक सिंह, अभिषेक, रवि शर्मा, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें