फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साजिश कर पूर्व में हुई शादी छिपाकर महिला सिपाही से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
- देवरिया निवासी पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- मायके जाने पर महिला सिपाही को पति के पहले से शादीशुदा होने की मिली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में तैनात महिला कांस्टेबल को धोखे में रखकर पहले से शादीशुदा युवक ने साजिश करके दूसरी शादी रचा ली। शादी होने के बाद मायके जाने पर महिला सिपाही को पति के शादीशुदा होने की जानकारी हुई। बाद में महिला सिपाही पर पति के परिजनों ने छोटे भाई से शादी करने का दबाव बनाया। शादी न करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने देवरिया निवासी पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि देवरिया निवासी महिला सिपाही ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला आरक्षी है। वर्तमान में थाना कोतवाली खलीलाबाद में तैनात है। विपक्षी अरविंद उर्फ रविंद्र यादव व राजू उर्फ वशिष्ट नारायण निवासी भेलउर थाना एकौना जनपद देवरिया ने षड्यंत्र करके उसका विवाह अरविंद्र उर्फ रविंद्र से करवा दिया। जब विदा होकर अरविंद व राजू के घर गई तो कुछ दिन बाद पता चला कि अरविंद उर्फ रविंद्र यादव पहले से किसी अन्य महिला सुधा से शादीशुदा है। उसने अपनी गर्भवती हालत में जब उनसे पूछा कि तुम लोगों ने मेरे साथ धोखे से विवाह क्यों करवाया तो उक्त लोगों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तुम्हारे साथ नौकरी की तनख्वाह व रुपये ऐंठने के लिए विवाह करवाया।
विज्ञापन

वह किसी तरह भागकर अपने ड्यूटी के स्थान पुलिस लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर आई और डरी सहमी अपने गर्भ में पल रहे बच्चे पर ध्यान देने लगी। वर्ष 2023 में उसने बेटे को जन्म दिया। उसका लालन-पालन करने लगी।
उक्त आरोपी कई बार उसके सरकारी आवास पर आए और उसके ऊपर अब दूसरे भाई राजू उर्फ वशिष्ट नारायण से कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाने लगे। जब उसने इन्कार किया तो आरोपी ने घर में अकेला पाकर कई बार जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। आरोपी धमकी दे रहे हैं कि पुलिस में इस बात की शिकायत की तो उसे व बच्चे को मरवा देंगे।
विज्ञापन

आरोपी उसकी व उसके बच्चे की हत्या कर सकते हैं। इस पूरे षड्यंत्र में अरविंद्र उर्फ रविंद्र के पिता रामवृक्ष यादव, माता इसरावती व जेठ नारायण यादव एवं राजू उर्फ वशिष्ट नारायण की भी संलिप्तता है।
कोतवाल ने बताया कि मामले में महिला आरक्षी की तहरीर पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें