बसपा के विधान परिषद सदस्य अतहर खान ने कहा है कि कांग्रेस और सपा ने मुस्लिम समाज के लोगों को आजादी से आज तक केवल ठगने का काम किया। मुसलमानों को गुमराह करके उनका वोट लेकर उन्हीं को विकास से कोसो दूर कर दिया। बसपा की केवल सर्व समाज के साथ मुस्लिम समाज का भला करती है।
दुलहापार में सोमवार को एक विद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि खान ने कहा कि सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव मुसलमानों का हितैषी बनने की बात करते है। जबकि मुस्लिम समाज का नुकसान हुआ तो केवल सपा सरकार में ही सबसे ज्यादे हुआ। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तब सपा मुसलमानों का वोट लेने के लिए तरह तरह का प्रलोभन देती है। सरकार में आने के बाद अपने वायदे को भूल कर मुस्लिम समाज को भूल जाती है।
उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस भी झूठा वादा करके मुस्लिम समाज को ठगने का काम किया। भाजपा से मुस्लिम समाज को सावधान रहने की बात कहते हुए बसपा नेता ने कहा कि भाजपा दंगा फसाद के सहारे उत्तर प्रदेश में सत्ता पर कब्जा करने के फिराक में है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग सावधान होकर मायावती को सीएम बनाने के लिए एक जुट हो जाए। जिससे भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी सत्ता में न आ सके और उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।
इस मौके पर पूर्व सासंद लालमणि प्रसाद, राम सूरत चौधरी, नीलमणि, रमेशचंद गौतम, राम शंकर आदि लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में पूर्व प्रधान उस्मान अली, इरशाद खान सपा छोड़ कर बसपा में शामिल होने की घोषणा किए।